{"_id":"5bf043c4bdec226985592f2b","slug":"154247269412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ फिल्म से विवादित दृश्य हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ फिल्म से विवादित दृश्य हटाने की मांग
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर केदारनाथ फिल्म से विवादित दृश्यों को हटाए जाने की मांग की है। साथ ही फिल्म के निर्देशक व सभी कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
उत्तराखंड आंदोलनकारी देवेंद्र फरस्वाण व प्रेम दत्त नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ नाम से बनाई गई फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। केदारनाथ दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबियों का आस्था का केंद्र है। उक्त दोनों आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर केदारनाथ फिल्म से विवादित दृश्यों को हटाने के साथ ही फिल्म के निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है।