{"_id":"5bed9f01bdec22699c0c1e00","slug":"154229944413-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के उपाधि प्रमाण पत्र में उपाघि शब्द का उल्लेख ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के उपाधि प्रमाण पत्र में उपाघि शब्द का उल्लेख ही नहीं
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की ओर से छात्रों को निर्गत किए जा रहे उपाधि प्रमाणपत्रों में विवि ‘उपाधि’ लिखना ही भूल गया। साथ ही प्रमाणपत्र में लिखी गई भाषा से भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि प्रमाणपत्र उपाधि है या अंकतालिका। दूसरी ओर आइसा छात्र संगठन ने इसे विवि प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कुलसचिव के समक्ष कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जबकि विवि प्रशासन ने भी गलती को स्वीकारते हुए इसे सुधारने की बात कही है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्गत की जाने वाली उपाधियों का अलग अलग फार्मेट तैयार किया है। विवि नें उपाधियों का नया फार्मेट अभी कुछ माह पूर्व ही तैयार किया है। उपाधि प्रमाण पत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रिंट किया गया है, लेकिन दोनो फार्मेटों में अलग अलग भाषा का प्रयोग किया गया है। प्रमाण पत्र के ऊपरी हिस्से में हिंदी व निचले हिस्से में अंग्रेजी में लिखा गया है। उपाधि के हिंदी फार्मेट में कहीं भी उपाधि निर्गत किए जाने का उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही हिंदी फार्मेट की भाषा भी अस्पष्ट है। उपाधि प्रमाण पत्र के हिंदी फार्मेट में कहीं भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि छात्र को उपाधि प्रदान की जा रही है। हालांकि अंग्रेजी फार्मेट में डिग्री दिए जाने का उल्लेख किया गया है। विवि प्रशासन ने भी इसे भूल मानते हुए सुधार किए जाने की बात कही है।
-- उपाधि प्रमाण पत्र में गलती से उपाधि शब्द का उल्लेख नहीं हुआ है, जिसका सुधार कर लिया जाएगा। जिन छात्रों को ऐसी उपाधियां वितरित हुई है, उन्हें वापस मांगा जाएगा और सुधार की हुई उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
डा. एके झा, कुलसचिव, गढ़वाल विवि।
दून की एक छात्रा की डिग्री से आया मामला पकड़ में
श्रीनगर। यह गलती कुछ विशेष पाठ्यक्रमों के उपाधि प्रमाण पत्रों में है। मामला तब पकड़ में आया जब विवि ने देहरादून की एक छात्रा को विज्ञान स्नातक की चिकित्सा सूक्ष्म जीव विज्ञान में उपाधि निर्गत की। छात्रा ने जब उपाधि को गौर से देखा तो विवि की गलती पकड़ में आई।
उपाधि प्रमाण पत्र में गलती पर विवि के छात्रों में उबाल
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के उपाधि प्रमाण पत्र में गलती पर छात्रों में आक्रोश है। आइसा छात्र संगठन ने कुलसचिव के समक्ष कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
बृहस्पतिवार को आइसा कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव डा. एके झा से वार्ता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विवि की डिग्री फार्मेट की प्रिंटिंग में गलती पर कड़ा आक्रोश जताया। बिड़ला परिसर छात्र संघ की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे ने गढ़वाल विवि उपाधि को लेकर कितना गंभीर है, वह विवि के उपाधि प्रमाण पत्र से स्पष्ट होता है। छात्र मोहित कुमार ने कहा कि विवि में छात्रों से संबंधित कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। हालांकि विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि उपाधि प्रमाण पत्रों में सुधार कर लिया जाएगा। वार्ता करने वालों में अंकित उछोली, वर्षा रावत, सूरज कुमार, अनूप बिजल्वाण आदि शामिल थे।
राजीव
जारी-