फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदाताओं की खामोशी से नेताजी बेचैन

मतदाताओं की खामोशी से नेताजी बेचैन

Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं की खामोशी से नेताजी बेचैन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

मतदान की तिथि नजदीक आने पर जहां प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, वहीं घर-घर पर दस्तक देने के बावजूद वोटर की चुप्पी नहीं टूटने से प्रत्याशी बेचैन हो उठे हैं। ऐसे में उन्हें जीत-हार के गणित में माथा पच्ची करनी पड़ रही है।

इन चुनावों में प्रत्याशियों के लिए कार्यकर्ताओं का भी टोटा बना है। कई स्थानों पर प्रत्याशियों को झंडे और पोस्टर लगाने के लिए श्रमिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। निकाय चुनाव में मतदान को एक सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है, बावजूद गली-मोहल्लों में चुनावी रौनक नजर नहीं आ रही है। मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। अधिकांश प्रत्याशी हो-हल्ला करने के बजाए घर-घर जाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हैं। आलम यह है कि वोटर खुलकर किसी के पक्ष में कुछ नहीं बोल रहा है। ऐसे में नेताजी सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं। प्रचार के नाम पर भी सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष से लेकर वॉर्ड मेंबरों तक के प्रत्याशी प्रचार के अन्य साधनों के बजाए डोर-टू-डोर संपर्क को ही तरजीह दे रहे हैं। सुबह के साथ ही देर रात को भी प्रत्याशियों को लोगों के घर में दस्तक देने से गुरेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed