{"_id":"5be4a567bdec226d0679d444","slug":"154171116117-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर रोशन हुआ शहर और देहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर रोशन हुआ शहर और देहात
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। बिजली झालरों, लड़ियों से चमकते घर और पटाखों की गूंज ने जमीन से आसमान तक दीपोत्सव की छटा बिखेरी। शाम होते ही पूरा आसमान सतरंगी रोशनियों से नहा उठा। सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं के बीच दिवाली पर बुधवार को घर-घर गणेश और महालक्ष्मी का पूजन हुआ।
घंटे-घड़ियालों की गूंज, दीये, झालर, मोमबत्ती की रोशनी, अगरबत्ती, फूलों की महक और फुलझड़ियों की रंग-बिरंगी रोशनी के बीच धन की देवी लक्ष्मी का स्वागत किया गया। खिलौने, चूरे, खील, फल और मिठाई का भोग लगाया गया। पूजन के बाद बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद दिया। वहीं दिवाली को लेकर ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। सुबह से देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। विकासनगर हो या डाकपत्थर, कालसी, हरबर्टपुर, सहसपुर हो या सेलाकुई सभी इलाके रंग-बिरंगी रोशनियों और पटाखों की गूूंज से भर गए। इससे पहले दिवाली के दिन भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। किसी ने प्राकृतिक रंगों से तो किसी ने फूलों से घरों के आंगन में रंगोली सजाई। पूजन के बाद पटाखे फोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों-दुकानों में दुकानदारों ने लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आभार व्यक्त किया
विकासनगर। दिवाली के मद्देनजर शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की बेहतर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को दिवाली के दौरान शहर में आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
तिलक भवन में हुआ लक्ष्मी पूजन
विकासनगर। घरों के साथ ही बुधवार को दिवाली के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। बतौर मुख्य यजमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब तिलक भवन में इस तरह के धार्मिक क्रियाकलाप को किया गया हो। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, देवानंद पासी, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र टंडन, राजीव शर्मा, उमेद सिंह, बलजीत सिंह, राजेश बबलू, गिरीश सप्पल, प्रशांत शर्मा, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।