{"_id":"5bdf287cbdec2269c41f4f84","slug":"15413515056-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में सजे बाजार, गांव भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में सजे बाजार, गांव भी तैयार
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। सोमवार से शुरू हो रहे धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार सजने लगे हैं। विकासखंड के प्रमुख बाजार मिठाइयों, लड़ियों और अन्य साजो सामान से गुलजार हैं।
सोमवार को धनतेरस के साथ ही दो दिन दिवाली और गोवर्धन पूजा के लिए बाजार सजे हैं। नगर के मुुख्य बाजार, न्यू मार्केट व पेट्रोल पंप सहित अपर बाजार में धनतेरस की तैयारियां तेज हैं। बर्तन, ज्वैलर्स के साथ इलेक्ट्रानिक बाजार खूब सजा है। वहीं मुख्य बाजार में आतिशबाजी सहित अन्य दुकानें सजी हैं। व्यापार संघ के महामंत्री उमेश खंडूड़ी ने बताया कि इस बार बाजार में चाइनीज नहीं, बल्कि इंडियन लड़ियां हैं। उमंग अग्रवाल का कहना है कि दिवाली पर पिछले साल दीयों की अधिक डिमांड थी, जो इस बार भी रहेगी। वहीं त्यौहारी सप्ताह के चलते गांव भी गुलजार होने लगे हैं। दिल्ली, देहरादून सहित अन्य दूरस्थ शहरों में रोजगार कर रहे लोग और प्रवासी दिवाली के लिए गांव पहुंच रहे हैं। ग्रामीण भगवान कंडवाल, रणवीर सिंह व खिलदेव रावत आदि का कहना है कि विभिन्न कार्यों के लिए शहरों में अस्थायी रूप से निवास करने वाले लोग सप्ताह भर के अवकाश के चलते गांवों में पहुंच रहे हैं। इससे दिवाली पर गांव भी गुलजार होंगे।
अधिकारियों ने किया बाजार का निरीक्षण
कर्णप्रयाग। दिवाली के त्यौहार पर अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम जीआर बिनवाल, सीओ मिथिलेश कुमार, थानाध्यक्ष चित्रगुप्त, एसएसआई संतोष सेमवाल सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य बाजार, कर्णमंदिर परिसर, पेट्रोल पंप रोड पर बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आतिशबाजी की दुकान करने वालों के लिए बालू, पानी सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा है।