{"_id":"5bdf286abdec22698559250a","slug":"154135148716-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में दो और हेमकुंड साहिब में जमीं ढ़ाई फीट ताजी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में दो और हेमकुंड साहिब में जमीं ढ़ाई फीट ताजी बर्फ
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल। पहाड़ में शनिवार को हुई बारिश और भारी बर्फबारी के बाद रविवार को मौसम सामान्य हो गया है। चारों धामों में सुबह से धूप खिलने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ धाम में सवा फीट, बदरीनाथ में दो फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग ढाई फीट बर्फ जमीं हुई है। बदरीनाथ यात्रा मार्ग में हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक बर्फ जमीं होने से करीब दो घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने बुजुर्ग और असहाय तीर्थयात्रियों को पैदल ही बदरीनाथ धाम तक पहुंचाया।
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में शनिवार को जमकर हुई बर्फबारी के बाद यहां रविवार को दिनभर धूप खिली रही। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी मौसम खुशनुमा रहा। बदरीनाथ धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची दिल्ली की तीर्थयात्री कुसुमलता ने बताया कि उन्हें बदरीनाथ भगवान के दर्शनों के साथ ही इतनी करीब से बर्फ देखने का मौका भी मिला। गुजरात की तीर्थयात्री अंबिका बेन और कमला बेन का कहना था कि उन्होंने बदरीनाथ धाम में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में दर्शन को पहुंच रहे तीर्थयात्री माणा गांव और अन्य देवस्थलों के भ्रमण को भी पहुंच रहे हैं।
तेज धूप से केदारनाथ में पिघली आधा फीट बर्फ
रुद्रप्रयाग। रविवार को केदारनाथ सहित पूरे जनपद में दिनभर मौसम साफ रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही। शीतलहर का प्रकोप तेज होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान व पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि चटक धूप के कारण आधा फीट बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन मंदिर से लेकर समुचे केदारपुरी में अब भी सवा फीट बर्फ है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
कई घंटे अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे
उत्तरकाशी/बड़कोट। शनिवार को हुई बारिश व बर्फबारी के बाद रविवार को खिली धूप ने मौसम को खुशगवार बना दिया है, जिसका लुत्फ लेने के लिए सुबह से ही यमुनोत्री व गंगोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में देश-विदेश से आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। उधर, बारिश के कारण शनिवार रात ओजरी-डबरकोट में एक बार फिर से भूस्खलन हो गया, जिसके चलते यमुनोत्री हाईवे कई घंटों तक बंद रहा। हालांकि एनएच कर्मचारियों द्वारा रविवार सुबह करीब 9 बजे मार्ग सुचारु करने से लोगों को अधिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बेघर लोगों को ठंड के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए जगह-जगह अलाव जलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।