{"_id":"5bdf2852bdec22694a53cb03","slug":"15413514635-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली प्रशासन एलर्ट मोड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली प्रशासन एलर्ट मोड में
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। सात नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर चमोली प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर ली है। मौसम की खराबी या अन्य कारणों से संभावित इमरजेंसी लेडिंग के लिए जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों ने गौचर में तैयारियों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मौसम खराब होने अथवा अन्य संभावित कारणों से गौचर में प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर लैडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, सफाई और ठहरने की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। रविवार को अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान हवाईपट्टी से लेकर आईटीबीपी कैंप तक यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने सहित कई तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान एसपी तृप्ति भट्ट , एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी आदि मौजूद थे।