{"_id":"5bdf284fbdec2269ab3a1062","slug":"15413514601-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल लॉकर में रखे मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल लॉकर में रखे मतपत्र
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन विभाग को मतपत्र प्राप्त हो गए हैं। मतपत्रों को डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया की देखरेख में सभी मतपत्रों का रिटर्निंग आफिसरों और सहायक रिटर्निंग आफिसरों द्वारा मिलान किया गया। मतपत्र बूथ वाइज डबल लॉकर मे सुरक्षित रखे गए हैं। मतदान पार्टियों के रवानगी के दिन मतपत्रों को संबंधित पार्टियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मांगे वोट
जोशीमठ/पीपलकोटी। नगर पालिका जोशीमठ में भाजपा प्रत्याशी गोविंद पंवार ने पालिका वार्ड सिंहधार, सुनील, परसारी, मारवाड़ी के साथ ही नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान की अपील की। वहीं, कांग्रेस के बागी सुभाष डिमरी ने नगर क्षेत्र के साथ ही गांधीनगर, औली, रविग्राम वार्ड में वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पंवार ने सिंहधार वार्ड, सुनील, प्रेमनगर, मल्ला सिंहधार और मुख्य नगर क्षेत्र में मतदाताओं से वोट मांगे। नगर पंचायत पीपलकोटी में कांग्रेस प्रत्याशी विहारी लाल बनवाल ने नगर क्षेत्र के साथ ही नौरख, अगथला, गडोरा, बाटुला व मायापुर में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस मौके पर दर्शन सिंह नेगी, दीपलाल शाह, विपिन हटवाल, संदीप रावत, राकेश, संतोष, भीम आदि मौजूद थे।
गली मोहल्ले पटे पोस्टरों से
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों के तहत उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशियों में पोस्टर वार के चलते गली मोहल्ले पोस्टरों से पट गए हैं। गौचर, कर्णप्रयाग नगर पालिका सहित नगर पंचायत थराली और गैरसैंण में पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से प्रचार तेज कर दिया है।