फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दस साल बाद औली में हुई नवंबर माह में बर्फबारी

दस साल बाद औली में हुई नवंबर माह में बर्फबारी

Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दस साल बाद औली में हुई नवंबर माह में बर्फबारी
जोशीमठ। औली में दस साल बाद नवंबर माह में हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2007 के बाद इस बार नवंबर माह में औली में बर्फबारी हुई है। रविवार को बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग औली पहुंचे।
विज्ञापन

औली में विगत वर्षों से समय पर बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसायियों में मायूसी थी। लंबे समय से बर्फ नहीं जमने से औली में नवंबर माह में कम ही पर्यटक पहुंच रहे थे। इसका पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा था, लेकिन शनिवार को हुई बर्फबारी से व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। एडवेंचर ट्रैकिंग से जुड़े जोशीमठ के संतोष कुंवर का कहना है कि समय से पहले औली में बर्फबारी होना पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि दस वर्ष पूर्व 2007 में अक्तूबर माह के अंत में औली में बर्फबारी हुई थी। अपने दोस्तों के साथ औली पहुंचे चमोली के रुपेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि औली में स्कीइंग की ढलानों पर करीब तीन इंच तक बर्फ जमीं हुई है, जबकि चोटियां बर्फ से धवल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed