{"_id":"5bdf283abdec226939028967","slug":"154135143920-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं में विश्वेश्वरय्या हाउस ने प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं में विश्वेश्वरय्या हाउस ने प्रथम
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। राजकीय पॉलीटेक्निक की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में विश्वेश्वरय्या हाउस ने प्रथम और भाभा हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में विशेश्वरैया हाउस की टीम विजेता और बोस हाउस की टीम उप विजेता रही। गोला फेंक बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम और कैलाश ने द्वितीय व बालिका वर्ग में रिंकी प्रथम और चेतना द्वितीय रही। जबकि ऊंची कूद बालक वर्ग में सचिन पहले और शुभम ने दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में नीलम और मनोरमा ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर बाजी मारी। लंबी कूद बालक वर्ग में आयुष डिमरी प्रथम, अभिषेक दीवान द्वितीय तथा बालिका वर्ग में चेतना ने प्रथम और दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाला फेंक के बालक वर्ग में विवेक को पहला और विमल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में नीलम ने प्रथम व निकिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता समापन अवसर पर संस्थान प्रबंधन द्वारा विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य एसके वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र सेमवाल, देवेंद्र रावत, आरसी मैखुरी, किरन खर्कवाल, राखी, आरपी पुरोहित, संदीप नेगी, अनुज कुमार आदि मौजूद थे।