{"_id":"5bdf2724bdec22693e5a447c","slug":"154135116215-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन के लिए बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन के लिए बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए आज (सोमवार) से तीन दिन के लिए मुख्य बाजार में दिन तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध पूर्वाह्न 11 से रात 8 बजे तक रहेगा। पुलिस ने बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
5 से 7 नवंबर तक काला मार्ग, अपर बाजार, गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गोला बाजार में दुपहिया व चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से रात 8 बजे तक बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ रहती है। इसके अलावा अस्थायी तौर पर दुकानें भी लगाई गई हैं। यदि ऐसे में बाजार क्षेत्र में वाहन चलेंगे, तो जाम की स्थिति के साथ ही पैदल चलने वालों को दिक्कत होगी। इसलिए उक्त समयावधि में बाजार में वाहन लाने पर रोक लगाई गई है। उन्होंने जनता से ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है।