{"_id":"5bdb32bdbdec2269c33c5605","slug":"15410919885-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति के आदेश को नहीं माने रहे हैं कुलसचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति के आदेश को नहीं माने रहे हैं कुलसचिव
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कुलसचिव कुलपति के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। कुलपति ने विवि के सुरक्षा विभाग को नियंता कार्यालय के अधीन किए जाने का आदेश जारी किया था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया है। उक्त विभाग अभी भी कुलसचिव के अधीन है। कुलपति को कहना है कि उन्होंने आदेश जारी कर दिया है, इस पर अमल करना कुलसचिव का जिम्मेदारी है।
बीते 23 अक्टूबर को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने एक आदेश में कहा था कि विवि की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु कार्य व्यवस्था अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों (बीएचयू, एएमयू) की भांति विवि के सुरक्षा विभाग को तत्काल प्रभाव से नियंता कार्यालय के अधीन किया जाता है। विवि में अनुशासन एवं सुरक्षा संबंधित समस्त गतिविधियां मुख्य नियंता कार्यालय द्वारा संचालित की जाएंगी एवं विवि के सुरक्षा अधिकारी/ प्रभारी मुख्य नियंता के निर्देशन में कार्य करेंगे, लेकिन आदेश जारी होने एक सप्ताह बाद भी कुलसचिव डा. एके झा ने आदेश पर अमल नहीं किया है। कुलपति ने कहा कि उन्होंने आदेश जारी कर दिया है। आदेश पर अमल क्यों नहीं हुआ इस संबंध में कुलसचिव से पूछा जाएगा। वहीं इस संबंध में कुलसचिव से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।