फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्राम प्रधान पर विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप

ग्राम प्रधान पर विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप

Thu, 01 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर विभिन्न योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। कालसी तहसील के अंतर्गत बजऊ गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विभिन्न विकास योजनाओं और मनरेगा कार्यों में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम ने सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नवक्रांति संगठन के बैनर तले डीएम से मुलाकात करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत बजऊ गांव में कराए जा रहे विकास और मनरेगा कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। विकास कार्यों से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है। निर्माण कार्य को धरातल पर न कर सिर्फ कागजों में ही किया गया है। जिनका भुगतान भी फर्जी तरीके से हासिल कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के नाम पर करीब 37.18 लाख रुपये का गबन किया गया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा खुली बैठक भी नहीं बुलाई जाती। विकास कार्यों से संबंधित ब्योरा मांगने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है। वहीं ग्राम प्रधान बबलू दास ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। इस दौरान शिकायत करने वालों में दीवार सिंह, गंभीर सिंह, केशर सिंह, मातवर सिंह, मनोहर सिंह, गुमानू, रमेश वर्मा, गुमानू दास, मंतू दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed