{"_id":"5bd9df4fbdec22694e6b786b","slug":"15410050957-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेजों में एनएच की निकली भूमि, प्रशासन ने सड़क का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेजों में एनएच की निकली भूमि, प्रशासन ने सड़क का काम रुकवाया
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्वीलों गांव में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के तहत चल रहा सड़क निर्माण का काम बुधवार को प्रशासन ने रोक दिया। दरअसल जहां निर्माण कार्य चल रहा है उसे ग्रामीण अपनी जमीन बता रहे थे जबकि वह जमीन दस्तावेजों में लोनिवि एनएच की निकली। प्रशासन ने अब एनएच के अधिकारियों को कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
इन दिनों ग्वीलों गांव के समीप भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहां सड़क कटिंग कार्य चल रहा था, लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि को अपनी बताकर कार्य रुकवा दिया। चंद्र सिंह, सुभागा देवी और रश्मि देवी ने आरोप लगाया कि जहां सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस पर उनका मालिकाना हक है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ की मौजूदगी में तहसील कर्मचारियों ने भूमि की नापजोख की, जो लोनिवि एनएच की निकली। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि भूमि के दस्तावेजों की जांच के बाद भूमि एनएच की मिली है। ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दे गई गई है। काम रुकवा दिया गया है। एनएच के अधिकारियों को कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।