{"_id":"5bd8ba5cbdec2269a642b8e3","slug":"15409301005-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी बांध विस्थापितों को सेहत सुविधाएं देगा एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी बांध विस्थापितों को सेहत सुविधाएं देगा एम्स
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। धनवंतरि योजना के तहत एम्स, ऋषिकेश टिहरी बांध विस्थापितों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा। सोमवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत और सेवा टीएचडीसी के बीच एमओयू हस्ताक्षर हुआ है। इस दौरान एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुदूरवर्ती इलाकों व जरूरतमंदों को चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
एम्स धनवंतरि अभियान के जरिये स्वास्थ्य सेवाओं से विहीन इलाकों को चिकित्सा सुविधा से जोड़ने को प्रयासरत है। एमओयू के दौरान एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत, सेवा टीएचडीसी के डीजीएम राजेश्वर गिरि, वाइस प्रेसिडेंट शैलेंद्र सिंह व एम्स के आउट्री सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने हस्ताक्षर किए। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि करार के तहत संस्थान ऋषिकेश व टिहरी के विस्थापित इलाकों के अलावा चिकित्सा सुविधा से वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इसके अलावा दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हृदय रोग, हाइपर टेंशन, ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि रोगों का उपचार सुलभ कराया जाएगा। रोगियों को एम्स के विशेषज्ञों से चिकित्सा परामर्श दिलवाया जाएगा। इस दौरान एम्स आउट्री सेल के सदस्य डॉ. राजेश कथौटिया, डॉ.योगेश बी आदि मौजूद रहे।