{"_id":"5bd5e818bdec22695176a597","slug":"15407452023-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलाधिपति ने लिया दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलाधिपति ने लिया दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में दिसंबर में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कुलाधिपति (चांसलर) पूर्व आईएएस योगेंद्र नारायण ने जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों पर संतुष्टि जताई। इस दौरान बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष ने चांसलर को ज्ञापन सौंप विवि की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
गढ़वाल केंद्रीय विवि का पहला दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को आयोजित होना है। रविवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल विवि के नव नियुक्त कुलाधिपति (चांसलर) योगेंद्र नारायण भी मौजूद रहे। चांसलर ने विवि के सभी अधिकारियों का परिचय भी लिया। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कुलाधिपति को विवि से संबधित सभी जानकारियां दी। कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह स्थल (चौरास परिसर स्थित ऑडीटोरियम) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवि के अधिकारियों को दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर सुझाव या समस्याएं बताने के लिए कहा। इस दौरान बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष संदीप रावत ने कुलाधिपति को ज्ञापन सौंप विवि की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विवि में स्थाई कुलपति की नियुक्ति, अतिथि शिक्षकों की सेवा जारी रखे जाने सहित कई अन्य मांग की। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्रो. एआर नौटियाल, कुलसचिव डा. एके झा, उपकुलसचिव डा. एचएम अरोड़ा, सहायक कुलसचिव डा. संजय ध्यानी, प्रो. एआर डंगवाल सहित विवि के अधिकारी मौजूद थे।