{"_id":"5bd5e7efbdec2269b642a1c8","slug":"154074516110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहलचौंरी मेले में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहलचौंरी मेले में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैैण/थराली। मेहलचौरी में तीन दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले में महिला मंगल दलों और विद्यालयों की झांकियां और सैनिक ब्रास बैंड की धुन आकर्षण का केंद्र रही।
रविवार को मेले में जीआईसी मेहलचौरी, केबीसी मेहलचौरी, सरस्वती शिशु मंदिर बीना, मेहलचौरी तथा गंगा पब्लिक स्कूल रंगचौड़ा के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए। महिला मंगल दल ने भी कई प्रस्तुतियां दी। वहीं, थराली के ग्वालदम में आयोजित तीन दिवसीय शिल्पी एवं लोक संस्कृति विकास मेले का समापन हुआ। मुख्य अतिथि बागेश्वर के विधायक चंदन रामदास ने कहा कि ग्वालदम का शिल्पी मेला प्रदेश की दो लोक संस्कृति (गढ़वाल और कुमाऊं) का मिलन है। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह, प्रेम संगेला, सुरेश बिष्ट, प्रमुख सुमति बिष्ट, चंद्र सिंह नेगी, डा. अवतार सिंह नेगी, विवेक शाह, भावना रावत, गुलाब रावत आदि मौजूद थे।