फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिच्छू घास बदलेगा किसानों की तकदीर

बिच्छू घास बदलेगा किसानों की तकदीर

Sun, 28 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिच्छू घास बदलेगा किसानों की तकदीर
कर्णप्रयाग। बिच्छू घास (कंडाली) अब ग्रामीण काश्तकारों की किस्मत बदलने में मददगार साबित होगी। कालेश्वर में आयोजित हिमालयन कान्क्लेव के दौरान बिच्छू घास के रेशे खरीदने के लिए करीब 23 लाख का निवेश किया गया है।
विज्ञापन

बिच्छू घास को अंग्रेजी में नेटल कहा जाता है। इसका बॉटनिकल नाम अर्टिका डाइओका है। कुमाऊंनी में इसे सिसूण और गढ़वाल में कंडाली कहते हैं। प्रदेश के मध्य हिमालयी क्षेत्र में होने वाली बिच्छू घास अब किसानों की आर्थिकी बदलने में मददगार साबित होगी। हालांकि पिछले दो वर्षों से संबंधित विभाग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ब्लाक के मंगरोली में रेेशा बनाने की इकाई स्थापित कर यहां रेशा तैयार किया जा रहा है। इकाई के स्वामी और लघु उद्यमी बचन सिंह रावत कहते हैं कि तैयार रेशे से शॉल, वास्कट तैयार किए जा रहे हैं। हिमालयन कान्क्लेव में प्रदर्शनी के बाद विभिन्न कंपनियों ने इन रेशों को खरीदने की इच्छा जताई। रूरल इंडिया क्राफ्ट ने बिच्छू घास धागा खरीदने के लिए 16 लाख और पूजा सिल्क हॉउस ने 5.30 लाख का अनुबंध किया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने कहा कि क्षेत्र में बिच्छू घास का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बिटामिन ए, बी, डी और आयरन होता है भरपूर
डा. एमएस सजवाण बताते हैं कि बिच्छू घास में बिटामिन ए, बी, डी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, कोलस्ट्रोल जीरो, विटामिन ए, सोडियम, कैल्शियम की मात्रा भी होती है। पहाड़ में दशकों पहले से बिच्छू घास का साग बनाने में उपयोग में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed