{"_id":"5bd4ccf7bdec2269ae7733ea","slug":"15406727227-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बागी चारू और कुसुम ने पीछे खींचा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बागी चारू और कुसुम ने पीछे खींचा कदम
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे, लेकिन औपचारिकता शनिवार को पूरी हो गई। भाजपा की बागी चारू कोठारी और कुसुम कंडवाल ने मेयर पद की दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया है। इसी क्रम में निर्दली अनीता असवाल ने भी अपना नामांकन वापस किया है।
भाजपा की ओर से अनीता ममगाईं को मेयर पद का प्रत्यशी बनाए जाने पर चारू कोठारी और कुसुम कंडवाल ने अलग राह पकड़ी थी। कुछ दिन तक दोनों ने जमकर पार्टी नेतृत्व के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाए। संगठन की कोशिशें तेज हुईं तो घर वापसी के लिए दोनों विद्रोही तैयार हो गए। चारू कोठारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से सम्मान मिलने के वादे पर नामांकन वापस लिया। वहीं कुसुम कंडवाल ने भी आने वाले दिनों में पद प्रतिष्ठा के वादे पर मान गईं। बताया जा रहा है कि कुसुम ने विधायक रितु खंडूड़ी और ऋषिकेश प्रभारी विनय रोहिल्ला की पहल पर पर्चा वापस लिया है। अंदरखाने चर्चा है कि दोनों को चुनाव बाद घर वापसी का तोहफा मिल सकता है। उधर, ऋषिकेश ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। वे अधिकृत तौर पर किसी पार्टी से तो नहीं जुड़ी हैं, लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रमों में अक्सर शिरकत करती रही हैं।