{"_id":"5bd4975ebdec2232cd69abe1","slug":"154065900114-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट रहा अव्वल
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में विज्ञान मेला, प्रदर्शनी और ड्रामा का आयोजन किया गया। विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज मंजाकोट ने बाजी मारी। जबकि जीआईसी पिपलीधार दूसरे और जीआईसी न्यूली अकरी तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनुराधा पाल और कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य अवधेश मणिलाल ने संयुक्त रुप से किया। जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में खुशी, अंबिका, अंकित, सलोनी, विजय सिंह और गौरव जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि जूनियर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रवेश बैंज्वाड़ी, आशीष कुमार, आदित्य गैरोला, भूमिका, राबिन सिंह और आदित्य कड़ाकोटी ने पहला स्थान हासिल किया। विज्ञान मेले के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में जीआईसी गोनीखाल के अनुराग बलोनी ने पहला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महरगांव के आयुश बिष्ट ने दूसरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बैंज्वाड़ी की मीनाक्षी भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम प्रोजेक्ट में जीआईसी धद्दी घंडियाल प्रथम, जीआईसी कीर्तिनगर द्वितीय और जीआईसी मंजाकोट तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डा. विजय मोहन गैरोला, डा. राकेश भट्ट, जयकृष्ण पैन्यूली व हरीश पुरी आदि उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता पीआर सेमवाल ने किया।