{"_id":"5bcb5ed2bdec225d4c0a87ba","slug":"154005470585-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए 5 ने खरीदे प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, अध्यक्ष पद के लिए 5 ने खरीदे प्रपत्र
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले में नगर निकाय चुनाव नामांकन के प्रथम दिन 10 नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर तीन और वार्ड सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं अध्यक्ष के लिए शनिवार को 42 और वार्ड सभासद के 96 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि शनिवार को निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन चंबा पालिका में अध्यक्ष पद पर सुनीता पुंडीर, देवप्रयाग में राजेश अग्रवाल और नरेंद्रनगर में राजेंद्र राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड सदस्यों के लिए चंबा, मुनिकीरेती में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। नई टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर आठ व वार्ड सभासद के 20, नरेंद्रनगर में अध्यक्ष के सात व वार्ड सभासद के नौ, चंबा में अध्यक्ष के पांच व सभासद के 15, देवप्रयाग में अध्यक्ष के चार व सभासद के 11, चमियाला में अध्यक्ष के सात व सभासद के 9, लंबगांव में अध्यक्ष के सात और वार्ड सभासद 12, गजा में अध्यक्ष के दो और सभासद के 8, कीर्तिनगर में अध्यक्ष के दो और सभासद के 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
अध्यक्ष पद के लिए एक ने भरा पर्चा
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में अध्यक्ष पद एक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सभासद के लिए दो ने नामांकन कराया। पालिका बाड़ाहाट में अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 38 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत नौगांव में अध्यक्ष के दो और सभासद पद के लिए 16 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पंचायत पुरोला में अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासद पदों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। चिन्यालीसौड़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद पदों के लिए 20 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
सभासद के लिए हुए चार नामांकन
पौड़ी। पौड़ी में निकाय चुनाव नामांकन पत्र जमा किए जाने के पहले दिन पालिकाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन दाखिल नहीं हुए, जबकि सभासद के पदों पर चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं अध्यक्ष पद पर आठ नामांकन पत्र व विभिन्न वार्डों पर सभासद पद के लिए 33 नामांकन पत्र खरीदे गए।
कोटद्वार नगर निगम में दो पार्षद प्रत्याशी ने भरे पत्र
कोटद्वार/दुगड्डा/सतपुली। नगर निगम में मेयर पद के लिए शनिवार को 14 और पार्षद के लिए 146 नामांकन पत्र बिके। शनिवार को नगर निगम के पार्षद के लिए दो लोगों ने नामांकन भी दाखिल किए। अब तक नगर निगम के 40 वार्डों के लिए कुल 146 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। उधर, पालिका परिषद दुगड्डा में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चार नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद के लिए पांच नामांकन पत्र बिके। वहीं सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में शनिवार तक नामांकन पत्रों की बिक्री में अध्यक्ष पद के लिए 19 और सभासद के लिए 16 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। यह जानकारी सभासद पद के रिटर्निंग आफिसर गोपाल कृष्ण कोटनाला ने दी।
पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन
कर्णप्रयाग/थराली/गैरसैंण। निकाय चुनावों के तहत आयोजित नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि शनिवार को कर्णप्रयाग नगर पालिका के लिए चार लोगों ने अध्यक्ष और 16 लोगों ने सभासद के प्रपत्र लिए। जबकि गौचर में एक ने अध्यक्ष और 11 ने सभासद के प्रपत्र लिए। निर्वाचन अधिकारी जीआर बिनवाल ने बताया कि शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का पहला दिन था, लेकिन पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन प्रक्रिया 22 और 23 को होगी। वहीं नवगठित नगर पंचायत थराली में शनिवार को चार वार्डों के लिए नौ लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे, जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन प्रपत्र बिका। वहीं गैरसैंण में सात वार्डों के लिए 13 नामांकन प्रपत्र बिके। थराली के निर्वाचन अधिकारी रोहित मीणा और गैरसैंण की निर्वाचन अधिकारी नेहा मीणा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को कोई नामांकन नहीं हुआ।
रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव के तहत नव गठित नगर पंचायत तिलवाड़ा के अध्यक्ष पद के लिए 16 संभावितों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। उधर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 13 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। पालिका रुद्रप्रयाग में तीन संभावित ने नामांकन फार्म खरीदा है। जबकि सात वार्डों के मेंबर के लिए 34 प्रपत्र बिक चुके हैं। इसके अलावा नपं अगस्त्यमुनि में वार्ड मेंबर के लिए 10, तिलवाड़ा में 16 और ऊखीमठ में एक संभावित उम्मीदवार ने नामांकन खरीदा है।