{"_id":"5bcb5ecfbdec2269ad7533d8","slug":"154005470219-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की सहमति पर ही होगी प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की सहमति पर ही होगी प्रत्याशियों की घोषणा
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ/पीपलकोटी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ और पीपलकोटी में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच सहमति के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन करने के प्रयास किए।
जोशीमठ में गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में आयोजित बैठक में विधायक महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हमें फायदा मिलेगा। इसके लिए सर्व सम्मति से निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि पूरे जिले में सर्व सम्मति से ही प्रत्याशियों का चयन किया जाए। कार्यकर्ताओं ने भी घोषित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर अपनी सहमति जताई। नगर अध्यक्ष मुकेश डिमरी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर लक्ष्मण फरकिया, नितीश चौहान, गोविंद पंवार, कुलदीप कठैत, राकेश भंडारी, चक्रधर शाह, अमित सती, प्रवेश डिमरी, दाता राम मिश्रा, मुकेश कुमार, अंशुल भुजवाण, रविंद्र शाह, ललिता देवी व महावीर बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं, पीपलकोटी में भी विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।