{"_id":"5bca3d10bdec226956571dc3","slug":"15399805284-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों की घोषणा एक दिन के लिए लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों की घोषणा एक दिन के लिए लटकी
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों की सूची एक दिन और लटक गई है। दिन भर दावेदार अपने समर्थकों को लेकर देहरादून संगठनों के मुख्यालयों पर डटे रहे। शनिवार को अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुक्रवार को होनी थी। इसे एक दिन के लिए टाला गया है। दिन भर लोग राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नाम जानने के लिए उत्सुक दिखे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन क्षेत्र के निकाय नगर पालिका डोईवाला में चुनाव को लेकर सबकी नजरें लगी हुई हैं। कांग्रेस भी यहां भाजपा के खिलाफ दमदार उम्मीदवार उतारने के लिए मंथन कर रही है। बसपा, सपा, उक्रांद और आप प्रत्याशी के भी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस और भाजपा के दावेदार अपने समर्थकों के साथ देहरादून मुख्यालयों पर पहुंचे हुए थे। उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी नहीं होने के कारण मायूस लौट गए। सूत्रों की मानें तो शनिवार को सूची जारी हो जाएगी।