फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला में जलाए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले

डोईवाला में जलाए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले

Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला में जलाए रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केशवपुरी बस्ती मैदान में रावण और उसका कुनबा धूं धूकर जलकर राख हो गया। लोगों ने जमकर जय श्रीराम का उद्घोष किया। दशहरा मेला और क्रीड़ा समिति डोईवाला की ओर से केशवपुरी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नगर में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रेमनगर बाजार शिव मंदिर से विधि विधान से पूूजा अर्चना के बाद भगवान राम और लक्ष्मण अहंकारी रावण से युद्ध करने के लिए वानर सेना के साथ चले। नगर चौक पर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का तिलक किया गया। केशवपुरी मैदान पर भगवान राम और रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। अंत में अत्याचारी रावण धराशायी होकर जैसे ही जमीन पर गिरा लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने तीर मारकर रावण और मेघनाद के पुतले का दहन कर दिया। कार्यक्रम में दून घाटी कॉलेज के निदेशक सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी, ललित बाली, प्रवीण कन्नौजिया, गौरव मल्होत्रा, राजेंद्र वर्मा, हरीशचंद वर्मा, विष्णु कन्नौजिया, रोहित क्षेत्री, इंद्रजीत साहनी, लल्लन, सुरेंद्र बाली, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश कांबोज, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बद्रीश कॉलोनी में जलाया रावण का पुतला
डोईवाला। बद्रीश कॉलोनी प्रेमनगर बाजार क्षेत्र में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाते हुए रावण का पुतला जलाया। लोगों ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं ने मिलकर रावण के पुतले को दहन के लिए तैयार किया। एकजुट होकर रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम में प्रवीण, वैष्णवी, अंबिका, साक्षी, काजल, विजया, मानव, रणवीर, गौरी, चिन्मय खंडूड़ी, कुश, आशुतोष, हनु, पंछी, कृतार्थ काला, विराट, गौरव, करिश्मा, प्रज्ञा, स्मिता खंडूड़ी, पवन बलोदी, ओमप्रकाश काला, आयुष काला आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed