फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के दो नए मामले आए सामने

चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के दो नए मामले आए सामने

Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के दो नए मामले आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश में डेंगू के मरीज सामने आने बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी देहरादून डॉ. सुभाष जोशी ने बताया कि चंद्रेश्वर नगर के दो मामलों में एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा चौदहबीघा में तीन नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उन्होंने स्वयं प्रभावित इलाके का दौरा किया ।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभावित इलाकों में आशाओं की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों को डेंगू से बचने और स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में चौदहबीघा, चंद्रभागा और मायाकुंड, चंद्रेश्वर नगर आदि क्षेत्र अधिक प्रभावित हैं। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


विभाग के दावे बड़े, नतीजा कुछ नहीं
स्वास्थ्य विभाग फागिंग से लेकर सर्वे और जागरूकता के तमाम दावे कर रहा है। असलियत यह है कि सर्वाधिक संवेदनशील इलाकों का चिह्नीकरण करने के बावजूद अब तक फागिंग नहीं हो पाई है। खानापूर्ति के लिए बाहरी सड़कों पर कुछ देर धुआं उड़ाकर नगर निगम कोरम पूरा कर रहा है। लगातार डेंगू के नए मामले आना इसका जीता जागता प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
डेंगू प्रभावित इलाकों में आशाओं की टीम की ओर से डोर-टू-डोर जाकर लोगों को डेंगू के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
- डॉ. कृष्णा पांगती जिला मलेरिया अधिकारी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed