{"_id":"5bc8eda8bdec22697f67f97e","slug":"15398946655-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष से पहले अपनों से निपटना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष से पहले अपनों से निपटना चुनौती
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पार्टियों में जिस तरह से मेयर और पार्षद पदों पर नेता दावेदारी जता रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि पार्टियों के सामने विपक्ष से पहले अपनों से निपटना चुनौती साबित होगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस से मेयर पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। वहीं पार्षद पदों के लिए लगभग 200 उम्मीददवार आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक सूची जारी की जा सकती है।
बीजेपी सूत्रों की माने तो निगम चुनावों को लेकर प्रदेश स्तर से उम्मीदवार पद तय किए जाने हैं। इसमें मेयर पद के लिए दिल्ली हाईकमान फैसला करेगा। फिलहाल बीजेपी में मेयर पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि सभासद पद के लिए 150 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। मेयर और सभासद के नामांकन पत्रों की बिक्री को देखते हुए निर्दलियों के मुकाबले बड़ी पार्टियां अभी सुस्त हैं। ऋषिकेश में बीजेपी और कांग्रेस में से किसी भी पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों पार्टियों में मेयर पद के लिए कई उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी शुक्रवार और कांग्रेस शनिवार तक मेयर के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।