{"_id":"5bc79deebdec22699172524c","slug":"153980871910-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली व नेपाल गीतों पर थिरके कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली व नेपाल गीतों पर थिरके कलाकार
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। गोरखा कल्याण समिति के तत्वावधान में शहीद विकास ग्राम गुमानीवाला में दशहरा एवं सांस्कृतिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप शर्मा, कृपालु महाराज, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने गढ़वाली, नेपाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। बाद में प्रतिभागियों को ट्रॉफी व स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह थापा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, लक्ष्मी सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पैन्यूली, राजेश व्यास, रमेश गुरूंग, किशोर पैन्यूली, रोशनी मिश्रवाण आदि के साथ समिति के सचिव अशोक थापा, विष्णु थापा, रेशम बहादुर थापा, अजीत गुरुंग, बॉबी थापा, यम बहादुर, मित्र बहादुर, माया घले, शशि क्षेत्री, पूजा थापा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक धर्म सिंह क्षेत्री ने किया।
आईडीपीएल के सौ कमरे गिरने के कागार पर
- रख रखाव न होने के कारण चोरी हो चुका है कमरों से सामान
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। रखरखाव के अभाव में आईडीपीएल परिसर में बनी तीन मंजिला आवासीय कॉलोनी जीर्णशीर्ण हो गई है। कभी भी इस कॉलोनी के सौ कमरों के गिरने की आशंका बनी हुई है। सोवियत संघ के सहयोग से गरीबों को सस्ती दवा मुहैया कराने को लेकर 1967 में इस फैक्ट्री में दवा उत्पादन की शुरुआत हुई थी। शुरुआती दौर में इस फैक्ट्री में पांच हजार स्थायी कर्मचारी थे, जोकि अब न के बराबर रह गए हैं। कर्मचारियों के लिए करीब 3500 हजार कमरे बनाये गये थे।
विज्ञापन
फैक्ट्री को बीमारु इकाई घोषित करने के बाद से ही कर्मचारियों के लिए बनाई गई आवासीय कॉलोनी भी रख रखाव के आभाव में बर्बाद हो रही है। यहां स्थित तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हो गई है। करीब सौ कमरों की हालत दयनीय है, जिनके दरवाजे, खिड़की, पंखे सब चोरों ने साफ कर दिए हैं। स्थिति बहुत खराब होने के कारण यहां रह रहे लोगोें को अन्यत्र शिफ्ट किया गया था। इतना ही नहीं यहां स्थित पेट्रोल पंप, जीएम का बंगला सहित तमाम संपति बर्बाद हो रही है।
कोट्स
उच्च अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा हुआ है। मरम्मत का पैसा न आने के कारण तीन मंजिला भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। अपने स्तर से हम कॉलोनी की रखरखाव की कोशिश करते हैं।
- समय सिंह, उप कार्मिक प्रबंधक आईडीपीएल।