{"_id":"5bc79dddbdec2269525f8a16","slug":"15398087021-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदार उम्मीदवार पर दांव खेलने के प्रयास में कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदार उम्मीदवार पर दांव खेलने के प्रयास में कांग्रेस
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की ओबीसी वर्ग के लिए हुई आरक्षित सीट पर कांग्रेस हाईकमान जीतने वाले उम्मीदवार को तलाश कर एक ही नाम पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के दावेदार अपने राजनीतिक आकाओं की परिक्रमा में भी जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र डोईवाला के एकमात्र नगर पालिका का अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। यहां कांग्रेस दमदार और जीतने वाले उम्मीदवार का चेहरा तलाशने में जुटी हुई है।
कांग्रेस हाईकमान डोईवाला में जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में सहमति को आधार मान रहा है। दून स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर डोईवाला नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के आठ दावेदारों ने हाईकमान के समक्ष आवेदन किया है। टिकट पाने के लिए जमकर जोर आजमाइश शुरू भी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के धड़े के लोग अपने चहेते दावेदार के टिकट के लिए माहौल तैयार करने में जुटे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस टिकट वितरण में सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राय मशविरा किया जा रहा है। संभवत: 20 अक्तूूबर से पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
युवा मोर्चा ने मांगे 25 फीसदी टिकट
भाजयुमो ने नगर पालिका डोईवाला की बीस वार्ड सदस्यों में से 25 प्रतिशत युवा मोर्चा को देने की मांग हाईकमान से की है। भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री ने बताया कि चुनाव में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हाईकमान से मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 25 प्रतिशत सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। मंडल महामंत्री ललित पंत, प्रदीप कान्याल, अरमान राणा और अभिषेक आदि कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया है।