फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीट आरक्षित न होने पर महिलाओं ने जताई नाराजगी

सीट आरक्षित न होने पर महिलाओं ने जताई नाराजगी

Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीट आरक्षित न होने पर महिलाओं ने जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर पालिका मुनिकीरेती में महिला सीट आरक्षित न होने से क्षेत्र की अधिकतर महिलाओं ने नाराजगी जताई है। महिलाओं का कहना है कि जब से मुनिकीरेती में नगर पंचायत का गठन हुआ है, तब से अब तक महिलाओं को मौका नहीं दिया गया। इस बार नगर पालिका के गठन पर महिलाओं में आस जगी थी। इस बार भी महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने व पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

यहां पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव होने हैं। नगर पालिका अध्यक्ष के दावेदारों ने अपनी अपनी तरफ से दावेदारी पक्की करने के लिए देहरादून की परिक्रमा शुरू कर दी है। मुनीकीरेती में नगर पालिका के गठन होने के बाद क्षेत्र को 11 वार्डों में बांटा गया है। 11 वार्डों की आबादी लगभग 28,636 है, जिसमें लगभग 18,115 वोटर हैं। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 9570 और महिला वोटरों की 8545 है। नगर पालिका चुनाव के नतीजे का फैसला लगभग महिलाओं के हाथों में है, जो भी प्रत्याशी महिलाओं को अपने पक्ष में मतदान करने पर सफल होगा, वही इस बार नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी को पाने में सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed