फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोई नहीं हिला पाया अंगद का पैर

कोई नहीं हिला पाया अंगद का पैर

Thu, 18 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कोई नहीं हिला पाया अंगद का पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नवयुवक रामलीला समिति डाकपत्थर के तत्वावधान में नई यमुना कॉलोनी में चल रही रामलीला में बुधवार को हनुमान सीता संवाद, रावण-विभीषण संवाद, राम-विभीषण मिलन का मंचन किया गया। मंचन के पहले दृश्य में दिखाया गया कि रावण दरबार में विभीषण का आगमन होता है।
विभीषण रावण से सीता को छोड़ राम की शरण में जाने के लिए कहता है। इसे सुन रावण आग बबूला हो उठता है। वह विभीषण को अपने राज्य से निकल जाने को कहता है। इसके बाद विभीषण राम की शरण में पहुंचते हैं। डाकपत्थर नेहरू बाजार में चल रही रामलीला में रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति, भरत-हनुमान मिलन का मंचन किया गया। यहां पहले दृश्य में दिखाया गया कि अंगद राम दूत बन रावण के पास पहुंचते हैं। जहां वह सीता को छोड़ने का प्रस्ताव रावण के सामने रखते हैं। इस पर रावण आगबबूला हो जाता है। दरबार में मौजूद लोग अंगद का पैर हिलाने का प्रयास करते हैं। लेकिन सभी विफल हो जाते हैं।
विज्ञापन

सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में बाबूगढ़ में चल रही रामलीला में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना आदि का मंचन किया गया।
----
आईपीएस में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन
विकासनगर। द इंडियन पब्लिक स्कूल में बुधवार को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां बच्चों ने 25 फीट ऊंचे रावण का निर्माण किया। इसे प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने जलाया। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का जीत का प्रतीक है। इस मौके पर आर्यन गुरुंग, हर्ष रोजे, विपनजीत, सानू, अनुज, आयुष राठौर, आकांक्षा, सिमरप्रीत, वृद्धि, सरोज, अंशिका, चेतन, साहिल, परमीत आदि मौजूद रहे। वहीं नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भी दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। छात्रों ने रामलीला का मंचन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, अवधेश, तपेंद्र, कालिका प्रसाद, कमलेश, दीपक, चंदन, अखिलेश, दिवाकर, मोहित, फकीर, हरीश, ललित, त्रिलोक, हरीश कुमार, सर्विंन, वीरपाल, अनिल, रंजीत, सुषमा, मुकेश, आयुषी, कुसुम, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed