{"_id":"5bc644f7bdec22699c0c05e2","slug":"153972040917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सानंद के निधन का मामला बनेगा चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सानंद के निधन का मामला बनेगा चुनावी मुद्दा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ऋषिकेश में पहली बार नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा व कांग्रेस अपने अपने विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच लोगों को रिझाने की कोशिशों में जुट गई हैं। इस बार खास बात यह है कि स्वामी सानंद के निधन का मामला भी चुनावी मुद्दा बनने जा रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने बताया कि जिस प्रकार भाजपा ने जनता को रोटी, कपड़ा और मकान के सपने दिखाकर चुनाव जीता था। चुनाव जीत हासिल करने के बाद पार्टी वादों पर खरा नहीं उतर पाई।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से देश में क्राइम बढ़ रहा है। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर मानकों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अपने को गंगा पुत्र मानती है लेकिन गंगा की अविरलता के लिए एक संत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस पर केंद्र व प्रदेश सरकार मौन होकर बैठी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की इन्हीं गलत नीतियों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और निकाय चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में किए गए विकास योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच प्रचार प्रसार करेेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने शासन काल में ऋषिकेश को नगर निगम घोषित किया है। इसका जनता वर्षों से मांग कर रही थी। यह पार्टी की सबसे बड़ी सफलता है। इसके अलावा भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के चारों धामों को जोड़ने के लिए ऑलवेदर रोड व ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी बड़ी विकास परियोजनाएं प्रदेश की जनता को समर्पित की हैं। राजधानी देहरादून से हरिद्वार तक मेट्रो लाइन योजना को भी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इससे प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी।