{"_id":"5bc644dcbdec22697c0a8191","slug":"15397203821-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर में सात और हरबर्टपुर में छह सीटें अनारक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर में सात और हरबर्टपुर में छह सीटें अनारक्षित
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। इस बार नगर पालिका विकासनगर में 11 और हरबर्टपुर में 9 सीटों पर चुनाव होना है। विकासनगर नगर पालिका में जहां इस बार सात सीटें अनारक्षित रखी गई हैं, वहीं हरबर्टपुर में छह सीटों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। इस चुनाव में खास बात यह है कि नगर पालिका विकासनगर के इतिहास में पहली बार एक सीट अनुसूचित जनजाति (महिला) पद के लिए भी आरक्षित रखी गई है। नए परिसीमन के बाद रसूलपुर और बाबूगढ़ ग्राम पंचायतों को अब नगर पालिका के दायरे में शामिल किया गया है। इससे नगर पालिका विकासनगर का दायरा 3 वर्ग किमी से बढ़कर 9.5 वर्ग किमी का हो गया है। आबादी भी 13 हजार से बढ़कर करीब 24 हजार तक जा पहुंची है।
वहीं, हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में इस बार फतेहपुर पश्चिम को शामिल किया गया है। इससे यहां अब नौ वार्ड हो गए हैं। पूर्व में महज सात वॉर्ड थे। क्षेत्रफल तीन वर्ग किमी से बढ़कर चार वर्ग किमी हो गया है। आबादी सात हजार से करीब 10,900 हो गई है। नए परिसीमन के बाद कई वार्डों के स्वरूप में भी खासा बदलाव आया है। नगर पालिका विकासनगर में मुस्लिम बस्ती नाम के वॉर्ड को समाप्त कर इसे अब विद्यापीठ और आर्य समाज वार्ड में बांट दिया गया है। पूर्व तक विद्यापीठ वार्ड एक के अंतर्गत आता था। लेकिन अब यह वार्ड दो बन गया है। इसके साथ ही रसूलपुर, बाबूगढ़, दिनकर विहार, केसरबाग के नाम से नए वार्डों को बनाया गया है।
-----
आरक्षण में फेरबदल से बिगड़ा गणित
नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण में फेर बदल होने से कई दिग्गजों का गणित भी बिगड़ गया है। कई ऐसे लोग थे जो लंबे समय से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन आरक्षण के बाद कई वार्डों के महिला आरक्षित होने से उनके अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
-----
अनापत्ति पत्र को भटकते रहे आवेदक
विकासनगर। नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बजते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को दिनभर नगर पालिका विकासनगर और हरबर्टपुर के कार्यालय में चुनाव से पूर्व अनापत्ति पत्र हासिल करने के लिए उम्मीदवारों का आना-जाना लगा रहा। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना परिसीमन के बाद पालिका में शामिल हुए रसूलपुर और बाबूगढ़ के लोगों को उठाना पड़ा। इन वार्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को कौन अनापत्ति पत्र जारी करेगा। इस पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पालिका कर्मियों ने जहां तहसील स्तर से अनापत्ति पत्र जारी होने की बात कह उम्मीदवारों को लौटा दिया
वहीं तहसील प्रशासन दिनभर पालिका प्रशासन के स्तर से अनापत्ति पत्र जारी करने की बात कहता रहा। ऐसे में इन नए वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अनापत्ति पत्र पाने को यहां-वहां भटकते रहे। वहीं एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से आवेदक को लिखित में बकाया नहीं होने की बात लिख कर देने पर तहसील प्रशासन की ओर से अनापत्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
-----
नगर पालिका विकासनगर के वार्डों में आरक्षण की स्थिति
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण की स्थिति
1 रसूलपुर अनारक्षित
2 विद्यापीठ पिछड़ी जाति(महिला)
3 आर्य समाज अनारक्षित
4 अंबेडकर अनारक्षित
5 केसरबाग अनारक्षित
6 बाबूगढ़ अनारक्षित
7 कल्याणपुर अनुसूचित जाति (महिला)
8 धर्मशाला अनारक्षित
9 त्रिशला देवी अनारक्षित
10 दिनकर विहार अनुसूचित जनजाति (महिला)
11 इंदिरा उद्यान महिला
---------------------------------------
नगर पालिका हरबर्टपुर के वॉर्डों में आरक्षण की स्थिति

1 बंशीपुर अनुसूचित जाति (महिला)
2 आदर्श विहार अनारक्षित
3 फतेहपुर पश्चिम अनारक्षित
4 आसनबाग पिछड़ी जाति (महिला)
5 राम बाग अनारक्षित
6 विवेक विहार अनारक्षित
7 टी स्टेट अनारक्षित
8 आदर्श नगर (झाडोवाला) महिला
9 आसनपुर पूर्वी बस्ती अनारक्षित