फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पास न दिखाने पर दो अधिकारियों को गेट पर रोका

पास न दिखाने पर दो अधिकारियों को गेट पर रोका

Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पास न दिखाने पर दो अधिकारियों को गेट पर रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती में सीएम के साथ देश-दुनियों के उद्योगपतियों के गंगा आरती कार्यक्रम में टिहरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था इतनी चौकस रखी कि दो प्रशासनिक अधिकारियों को भी इससे जूझना पड़ गया। वह आरती स्थल पर जाने के लिए पहुंचे, मगर पास नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें आयोजन स्थल पर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और निवेशकों के स्वामी नारायण घाट पर गंगा आरती प्रोग्राम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले रुद्रप्रयाग के एसडीएम विनोद कुमार और रुड़की के एएसडीएम प्रेमलाल भी पहुंचे। आयोजक स्थल पर कड़ी सुरक्षा के चलते पुलिसकर्मियों ने उनसे पास मांग लिया। पास न होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। गंगा आरती स्थल पर जाने से रोकने पर मामला बढ़ गया। इसकी जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंची, तो वह सीधे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दोनों ही अधिकारियों के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें आरती स्थल पर जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर जेपी जुयाल ने बताया कि महकमे के आलाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश थे कि किसी को भी बिना पास के आयोजन स्थल तक नहीं जाने दिया जाए, जिसके चलते पुलिसकर्मियों को इस बाबत सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। परिचय पत्र नहीं होने की वजह से यह दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed