{"_id":"5bba6b0e867a5514b927d04a","slug":"15389437359-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों के लिए यादगार बनी गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों के लिए यादगार बनी गंगा आरती
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कलकल करती गंगाधारा के बीच आरती की रोशनी और भक्तिभाव से चमकती आंखों ने रविवार को स्वामीनारायण घाट को यादगार बना दिया। इन्वेस्टर्स समिट के बाद निवेशकों का घाट पर जमावड़ा लगा। देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों को गंगा आरती की भव्यता को नजदीक से निहारने का मौका मिला। इस दौरान खास आरती के लिए पहुंचीं प्रख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने 20 सालों से दिल में पल रही मुराद व्यक्त करते हुए सरकार से आग्रह किया कि गंगा के सभी घाटों पर आरती के बाद राष्ट्रगान कराया जाना चाहिए। इससे मां के घाटों को राष्ट्रीय अहमियत भी मिलेगी।
रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे से स्वामी नारायणघाट पर गंगा आरती का अलौकिक दीदार करने के लिए विशिष्ट मेहमानों का आगमन शुरू हुआ। काफी लोगों के लिए जीवनदायिनी गंगा के मनमोहक स्वरूप को बेहद नजदीक से देखने का पहला मौका था। इसके अलावा जिन्होंने पूर्व में इस अनुपम दृश्य को देखा था उनके लिए यह दोबारा अविस्मरणीय क्षण था। गंगा आरती देखने के लिए खासतौर पर चेकगणराज्य, जापान, मॉरिशस और अर्जेंटीना के राजदूत घाट पर पहुंचे थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेशक भी पहुंचे थे। करीब सात बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घाट पर पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री सुबोध उनियाल पहुंच चुके थे।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत हनुमान चालीसा के गायन से हुआ। इसके बाद भजन गायिका अनुराधा पौडवाल ने मां वीणावादिनी और मां गायत्री का स्तुति गायन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पिछले 18 सालों में पहली बार सरकार ने इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है। भावुक होकर उन्होंने मां गंगा से विनती कि त्रिवेंद्र रावत सदैव सीएम बने रहें। इस भावोक्ति पर मुख्यमंत्री सहित सभी मेहमान मुस्कुरा उठे।