फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीलंका में दमखम दिखाएंगे ऋषिकेश के चार खिलाड़ी

श्रीलंका में दमखम दिखाएंगे ऋषिकेश के चार खिलाड़ी

Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में दमखम दिखाएंगे ऋषिकेश के चार खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 13 अक्तूबर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है, जिसमें ऋषिकेश के चार खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार को इंटरनेशनल सितो रियू कराटे आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से खिलाड़ियों के चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना राज्य और ऋषिकेश के लिए गौरव की बात है। कराटे खिलाड़ी अपने शरीर को स्वस्थ तो रखता ही है, साथ ही मानसिक रूप से आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण होता है।
विज्ञापन

टीम के कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के कैंडी शहर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीर्थनगरी ऋषिकेश से 12-13 वर्ष आयु वर्ग में राघव विश्नोई, 14-15 आयु वर्ग में ओम अनुज कुड़ियाल, 16-17 आयु वर्ग में प्रशांत सिंह और सीनियर महिला वर्ग में निरवेश प्रतिभाग करेंगी। 11 अक्तूबर को तीर्थनगरी से चार और यूपी के छह खिलाड़ी दिल्ली से श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, मदन नागपाल, सोरज डिमरी, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार तलवाड़, अमृतलाल डंग, करुणानिधि पांडे, आलोक विश्नोई, सुरेश कुड़ियाल, धर्मेंद्र सिंह, नवीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जलवा दिखा चुके हैं खिलाड़ी
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले तीर्थनगरी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में ओम अनुज कुड़ियाल वर्ष 2016 में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं। उनके कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि नेशनल में गोल्ड जीतने पर उन्हेें राज्य सरकार की ओर से एक लाख की स्कॉलरशिप भी दी गई थी। ओम अनुज कुड़ियाल गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं के छात्र हैं। ओम दिल्ली में कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। दूसरे खिलाड़ी 17 वर्ष के प्रशांत सिंह रखवाल गांव भोगपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मैडल जीता है। बनखंडी, ऋषिकेश के राघव विश्नोई ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। निर्वेश भी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed