फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

Thu, 04 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी के छात्र-छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से दो छात्राओं के घायल होने के बाद एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी परिषद) उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। छात्रों ने कहा कि एनआईटी का अपना कैंपस नहीं होने के कारण छात्रों को लैब के लिए हाईवे पार कर जाना पड़ रहा। उन्होंने स्थायी कैंपस की मांग पूरी नहीं होने तक कक्षाओं के बहिष्कार का एलान किया।
विज्ञापन

एनआईटी उत्तराखंड में लगभग 930 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार सुबह लगभग संस्थान के छात्र-छात्राएं कक्षाओं में जाने के बजाय प्रांगण में एकत्रित हो गए। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बीते दिवस संस्थान की दो छात्राएं कक्षा से लैब की ओर स्कूटी में जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। एक छात्रा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। उन्होंने रोष जताया कि यह एनआईटी में छात्रों को परिसर मेें आने-जाने के लिए हाईवे से गुजरना पड़ता है। यदि स्थायी कैंपस बन जाता, तो यह स्थिति नहीं आती। कहा कि संस्थान की स्थापना हुए 10 साल होने को हैं, लेकिन अभी तक स्थायी कैंपस का निर्माण नहीं हो पाया है। इसकी वजह से उन्हें अव्यवस्थाएं झेलनी पड़ती हैं। छात्रों ने स्थायी कैंपस का निर्माण होने तक अस्थायी तौर पर अन्य एनआईटी में शिफ्ट करने की मांग की। इधर, एनआईटी प्रशासन का कहना है कि छात्रों से कक्षाओं में लौटने का अनुरोध किया गया है। संस्थान के स्तर पर स्थायी कैंपस का मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन

>>>>>>>>
--- स्थायी कैंपस का मामला सभी के संज्ञान में है। पूर्व में जो भी छात्रों की ओर से मांगे की गई हैं, वो पूरी की गई हैं। यदि हमेें भूमि मिलती है, तो भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। छात्रों के आंदोलन के संबंध में अपर सचिव और निदेशक को अवगत करा दिया गया है। बच्चे हाईवे से न जाए, इसके लिए पीछे की ओर से रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। कर्नल सुखपाल सिंह, रजिस्ट्रार एनआईटी उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed