{"_id":"5bb4f44b867a55114379649d","slug":"153858565411-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक के छात्रों पर पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष पर बैठने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक के छात्रों पर पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष पर बैठने पर लगाई रोक
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय प्रशासन ने अध्ययन कक्ष में स्नातक स्तर के छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। छात्रों ने इस निर्णय पर आक्रोश व्यक्त किया है। जबकि पुस्तकालय प्रशासन का कहना है कि चौरास स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में स्नातक स्तर की कोई पुस्तकें नहीं हैं, जिससे स्नातक स्तर के छात्रों का यहां बैठना औचित्यपूर्ण नहीं है। यहां केवल पीजी व शोध छात्र ही अध्ययन कर सकते हैं।
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय प्रशासन ने स्नातक स्तर के सभी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुस्तकालय प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस भी चस्पा किया है। कहना है कि प्रथम तल में बने अध्ययन कक्ष में केवल पीजी व शोध छात्र ही अध्ययन कर सकते हैं। वहीं पुस्तकालय प्रशासन के इस निर्णय पर बीटेक सहित अन्य विभागों के छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। छात्रों का कहना है कि उनके पाठ्यक्रम से संबंधित पाठ्य पुस्तकें अध्ययन कक्ष में है, लेकिन उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है। बुधवार को छात्रों ने इस संबंध में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से भी शिकायत की। वहीं चौरास परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी नरेंद्र झल्डियाल का कहना है कि यहां स्नातक स्तर की एक भी पाठ्य पुस्तक नहीं है। स्नातक के छात्र यहां केवल वाई-फाई यूज करने आते हैं, जिससे पीजी व शोध छात्रों को बैठने के लिए स्थान नहीं मिल पाता है। हालांकि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।