{"_id":"5bb3a0e0867a557ed20b2b00","slug":"153849876415-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/गौचर/गैरसैंण/थराली/देवाल/आदिबदरी। चमोली जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल बांटे।
प्राथमिक विद्यालय देवर-खडोरा की प्रधानाध्यापिका दमयंती रावत और शिक्षिका उर्मिला रावत के नेतृत्व में वृद्धजनों को कपड़े भेंट किए किए। नगर पंचायत बदरीनाथ आसपास सफाई की और जोशीमठ में आईटीबीपी औली के जवानों ने परसारी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। जोशीमठ महाविद्यालय के साथ ही अन्य जगहों पर भी कई कार्यक्रम हुए।
कर्णप्रयाग क्षेत्र के विद्यालयों और संस्थानों में भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर में पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली और गांधी और शास्त्री जी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक के सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गौचर में बीआरओ, पॉलीटेक्निक, नगर पालिका और शिक्षण संस्थानों ने प्रभात फेरी निकाली। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी के कमांडेंट जीसी पुरोहित के नेतृत्व में जवानों ने रावल नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। गैरसैंण, थराली, देवाल और आदिबदरी क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक कर्मियों ने महात्मा गांधी के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
वहीं राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग, ग्राम पंचायत स्वर्का, नगर पालिका गौचर और देवाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गौचर में नगर पालिका की ओर से पालिका सभागार में गोष्ठी कर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर ईओ राधेश्याम छाछर, पुष्पा रावत, राजीव चौहान आदि मौजूद थे। देवाल में स्पर्श गंगा अभियान के तहत सफाई की गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, पुष्कर बिष्ट, बलवीर घुनियाल आदि मौजूद थे।
तकली कातने में प्रिया रहीं सबसे तेज
गोपेश्वर। दशोली ग्राम स्वराज मंडल संस्था के सभागार में ऊन तकली कातने की प्रतियोगिता हुई जिसमें जीजीआईसी गोपेश्वर की छात्रा प्रिया शर्मा ने प्रथम, मानसी राणा ने द्वितीय और कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीआईसी गोदली में शिक्षक धन सिंह घरिया के नेतृत्व में छात्राओं ने तकली कातकर स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया। वहीं, सोनिया ब्रिगेड के जिला संगठन की ओर से गांधी एक सोच विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें टी पेट्रिक प्रथम, सरमुल राणा द्वितीय और करिश्मा तृतीय रहीं। डाक अधीक्षक डीएस परमार के नेतृत्व में प्रधान डाकघर में ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की अहम भूमिका’ विषय पर निबंध और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक हेमंत यादव, सुधीर सती, दिनेश सेमवाल, भरत चौहान, गोपाल सिंह रावत और पीपी थपलियाल आदि मौजूद थे।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बांटे फल
गोपेश्वर। गांधी जयंती पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीएम स्वाति एस भदौरिया और मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इसके साथ ही वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल और फल दिए गए। इस मौके पर शहवाज खान, कफील अहमद, यामीन, नफीस, नुरुद्दीन, आदिल आदि मौजूद थे। वहीं, जिला जज राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर विचार गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सचिव रवि शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिस्ता बानो, अधिवक्ता हरीश पुजारी, ज्ञानेंद्र खंतवाल आदि मौजूद थे।