{"_id":"5bb28a80867a5570e735c2cb","slug":"153842750010-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरागढ़-कुमार्था मोटर मार्ग निर्माण की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरागढ़-कुमार्था मोटर मार्ग निर्माण की जगी उम्मीद
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। यमकेश्वर प्रखंड स्थित बैरागढ़-कुमार्था मोटर मार्ग निर्माण की आस एक बार फिर जग गई है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी दुगड्डा डिवीजन के अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ बैरागढ़-कुमार्था मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय सैनी ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद शासन को उक्त सड़क का आगणन तैयार कर भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर मार्ग का प्रारंभिक सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैरागढ़ मोटर पुल से कुमार्था तक कुल साढ़े सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। उक्त मार्ग में कुमार्था से बीरकाटल तक दो किलोमीटर दूरी के बाद सड़क मागथा-बोंगा-मुसराली मोटर मार्ग से लिकं की जाएगी।
प्रस्तावित बैरागढ़-कुमार्था मोटर मार्ग के सर्वे के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम के क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष जताया। ग्रामसभा बूंगा के पूर्व प्रधान सोहनलाल भट्ट ने बताया कि जनता की मांग पर विधायक ऋतु खंडूड़ी के प्रयास से पूर्व में स्वीकृत मागथा-बोंगा- कपोलकाटल-माला मोटर मार्ग के प्रारूप में संशोधन के बाद उक्त मार्ग मागथा-वीरकाटल कुमार्था आदि क्षेत्रों को शामिल कर मोटर मार्ग को वैरागढ़ में नवनिर्मित मोटर पुल पर मिलाया जाएगा। इस दौरान विजय सिंह बिष्ट, स्वयंबर सिंह, महिमानंद भट्टकोटी, स्वयंबर सिंह रावत, देवदत्त भट्ट, आनंद, जगदीश, सतेंद्र रौथाण आदि मौजूद थे।