फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्यूनी में बढ़ रहा वायरल का प्रकोप

त्यूनी में बढ़ रहा वायरल का प्रकोप

Thu, 27 Sep 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
त्यूनी में बढ़ रहा वायरल का प्रकोप
- निरीक्षण करने को पहुंची डॉक्टरों की टीम, मरीजों को किया चेकअप
विज्ञापन

- शिलगांव खत के ऐठान गांव में बुखार से पीड़ित युवती की मौत का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर/त्यूनी। त्यूनी के शिलगांव खत के ऐठान गांव में बुखार से पीड़ित युवती की मौत के बाद बुधवार को डॉक्टरों की टीम भटाड क्षेत्र एथाण, कथियान, डागूठा में निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों का चेकअप किया। इस दौरान लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र तोमर ने बताया कि क्षेत्र में लोगों को वायरल बुखार हो रहा है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि युवती की मौत किन कारणों से हुई यह बता पाना मुश्किल है, क्योंकि युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। डॉ. तोमर के मुताबिक समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण युवती की जान गई। इसीलिए लोगों को बताया गया कि यदि अधिक तबियत खराब हो तो वह शीघ्र अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवाएं। इसके अलावा एलोपैथिक अस्पताल भटाड में भी बुखार की दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। डॉ. तोमर के साथ फार्मासिस्ट संजय ढींगरा, वार्ड ब्वॉय उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की डॉक्टर की तैनाती की मांग
सीएमओ के निर्देश के बाद गांव पहुंचे डॉक्टर तोमर के सामने लोगों ने डॉक्टर की तैनाती की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा नाममात्र होने के कारण लोग अपना उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। छोटी सी बीमारी होने के कारण ही लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र तोमर ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में सीएमओ को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed