फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दल ने की एससी एसटी एक्ट में बदलाव की मांग

दल ने की एससी एसटी एक्ट में बदलाव की मांग

Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
दल ने की एससी एसटी एक्ट में बदलाव की मांग
उक्रांद ने की एससी एसटी एक्ट में बदलाव की मांग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्र सरकार से एससी, एसटी एक्ट में बदलाव की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
दल के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता यमकेश्वर तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता भट्ट ने कहा कि सनातन की बात करने वाली भाजपा सरकार संवर्ण समाज को जातियों में बांटने का कार्य कर रही है। उन्होंने इसे सरकार द्वारा संवर्णों को प्रताड़ित करना करार दिया। उन्होंने कहा कि दल सरकार के इस एक्ट का विरोध करती है। बताया कि इस कानून के खिलाफ पूरे देश में जनाक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार इस एक्ट में बदलाव नहीं करती है तो उक्रांद इसके विरोध में जनांदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में दल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सीपी भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र राणा, वेद मारवाड़ी, रूपचंद जखमोला, आशीष रतूड़ी, महिपाल पयाल, क्रांति कपरुवाण, अखिल केष्टवाल, अमित देवरानी, हर्ष मोहन बडोला, गंगा रतूड़ी, कैलाश चंद्र, कमल किशोर शर्मा, प्रदीप बडोला, विकास बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed