{"_id":"5babde5b867a555b081aa296","slug":"153799021414-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठा लो झाडू़, उठा लो पोछा, पहुंचो जहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठा लो झाडू़, उठा लो पोछा, पहुंचो जहां...
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उठा लो झाड़ू, उठा लो पोछा, पहुंचो जहां...
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत टीएचडीसी इंडिया की सामाजिक एवं पर्यावरण इकाई सेवा टीएचडीसी की ओर से बुधवार को स्कूली बच्चों ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। अभियान में लक्कड़घाट स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विस्थापित क्षेत्र पशुलोक स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
अभियान के दौरान बच्चों ने नाटक और कविता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम में छठी की छात्रा तान्या ने सुनो अंकल, सुनो आंटी, स्वच्छता की हमने कसम... और उच्चतर माध्यमिक की छात्रा ने उठा लो झाडू़, उठा लो पोछा, पहुंचो जहां..., हर जगह को चमकाएं... कविता पाठ के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान आदर्श प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने करो-ना-करो, पॉलीथिन को ना करो.. . नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ ली। सेवा टीएचडीसी की ओर से उपमहाप्रबंधक राजेश्वर गिरि व उप प्रबंधक अरविंद सिंह नेगी ने नगर कोतवाली में स्वच्छ पेयजल के लिए एक वाटर कूलर आरओ, डिजिटल कैमरा व साउंड सिस्टम कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को सौंपा। कार्यक्रम में सामाजिक एवं पर्यावरण इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राम लाल, ओमवीर सिंह, सीपी भद्री, आदर्श विद्यालय की प्रधानाध्यापक मनीषा कंडवाल, विवेक गुप्ता, राउमा विद्यालय के प्रधानाध्यापक केएस नेगी, अनूप जोशी, शिवेंद्र ध्यानी, नव उज्ज्वल समिति के अध्यक्ष तरुण तिवारी, सचिव दिवाकर चचड़ा आदि मौजूद रहे।