{"_id":"5babde58867a557fe4469eb9","slug":"15379902118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। श्री श्याम मस्त मंडल डोईवाला की ओर से बुधवार को ऋषिकेश रोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका परिसर में छठे श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भजन गायकों ने बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया। महोत्सव में श्री खाटू श्याम का भव्य दरबार और आलौकिक शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा।
श्री खाटू श्याम वंदना महोत्सव का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर पंडित रमेश डंडरियाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता का वातावरण बनता है। वृंदावन के भजन गायक बाबा चित्र विचित्र ने खाटू श्याम के भजनों से चमत्कारों का वर्णन किया। इसके अलावा काली कमली वाला मेरा यार है..., जब से देखा श्याम तुझे... से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा गायिका रजनी राजस्थानी ने कुछ ऐसा कर दें सवारें... की भावनात्मक प्रस्तुति दी। हरिद्वार के विजय गोयल ने चर्चित भजन हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा... की प्रस्तुति दी। इसके अलावा रवि, मनो फजल, प्रदीप, बबलू और मदन आदि ने भी शानदार भजन सुनाए। इसके बाद फूलों की होली से भजन संध्या का समापन हुआ। आयोजन में राहुल अग्रवाल, मनुज गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रतीक अरोड़ा, विपुल गोयल, इंद्रेश अरोड़ा, ललित सिंघल, मोहित गोयल, करन वोरा, ईश्वरचंद अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल, नीरज गोयल, नवनीत अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, आनंद गुप्ता, कैलाश मित्तल, विनय जिंदल, विशाल जिंदल, अभिषेक अग्रवाल, धर्मोदेवी, शशिबाला गोयल, आशीष, अनिल गोयल, सुबोध जिंदल, बेलीराम गोयल, सोनू गोयल, विक्रम नेगी, विनय कांबोज, मनोज कांबोज, राजबीर खत्री आदि मौजूद रहे।