फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों की मांग को लेकर अनिश्चतकालीन धरना शुरू

शिक्षकों की मांग को लेकर अनिश्चतकालीन धरना शुरू

Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की मांग को लेकर अनिश्चतकालीन धरना शुरू
कर्णप्रयाग। अक्तूबर माह में स्थापना के 100 पूरे करने वाले वॉर मेमोरियल आदर्श इंटर कालेज में शिक्षकों का टोटा बना है। स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए बुधवार को अभिभावकों ने तहसील में प्रदर्शन किया और परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। अभिभावकों ने कहा कि सरकारी उपेक्षा के चलते विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में धरने पर बैठे अभिभावकों ने कहा कि आदर्श इंटर कालेज में दो सालों से एलटी में गणित के शिक्षक का पद रिक्त है। यहां वाणिज्य विषय में भी शिक्षक नहीं हैं, जिसके चलते कक्षा 11वीं में एक भी प्रवेश वाणिज्य विषय में नहीं हो पाए हैं। यहां एक साल से गणित और भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी शिक्षक नहीं हैं। अभिभावकों ने 11 बजे से एक बजे तक धरना दिया। धरना देने वालों में चिंतामणि सेमवाल, चंदा राणा, विनीता कंडारी, सतेंद्र डिमरी, पंकज कुमार, उर्मिला नेगी आदि शामिल थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि गेस्ट टीचरों की नियुक्ति होने के बाद शिक्षकों की समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed