फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाएगा विवि

आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाएगा विवि

Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाएगा विवि

विज्ञापन
श्रीनगर। आर्थिक तंगी से जूझ रहा गढ़वाल विवि प्रशासन अब आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से नियुक्त कर्मचारियों पर सख्त हो गया है। विवि आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर विचार कर रहा है। ऐसे में करीब 300 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा गढ़वाल विवि अब कठोर निर्णय लेने की तैयारी कर रहा है। विवि प्रशासन की नजर आउटसोर्स कर्मचारियों पर है। अब आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने की तैयारी है। आउटसोर्स व अन्य स्रोतों से नियुक्त कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति के आंकलन के लिए एक कमेटी गठित की है, जोकि विभागवार आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या का आंकलन भी कर चुकी है। अब द्वितीय चरण के तहत कमेटी इन कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन करेगी। बताया जा रहा है कि विवि में करीब 300 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी आवश्यकता से अधिक है। इससे विवि पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि विवि के पास वेतन देने के लाले पड़ गए है। ऐसे में विवि प्रशासन आवश्यकता से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने पर विचार कर रहा है। हालांकि विवि प्रशासन इस बारे में स्पष्ट कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इस संबंध में जब कुलसचिव डा. एके झा से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed