फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परियोजना झील से छोड़ा पानी, टापू में फंसे लोग

परियोजना झील से छोड़ा पानी, टापू में फंसे लोग

Sat, 22 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
परियोजना झील से छोड़ा पानी, टापू में फंसे लोग
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से झील से पानी छोड़े जाने से पांच लोग अलकनंदा नदी में फंस गए। हालांकि नदी में लोगों के फंसने की सूचना पर कंपनी ने कुछ देर के लिए पानी रोक दिया, जिससे अलकनंदा का जलस्तर कम होने पर लोग सकुशल किनारे आ गए।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न दो बजे जल विद्युत परियोजना कंपनी ने झील से पानी छोड़ा। हालांकि पानी छोड़ने से पूर्व परियोजना कंपनी ने हूटर भी बजाया था, लेकिन अलकनंदा नदी में मछली मारने गए पांच लोग यहीं डटे रहे। सायरन बजने के करीब 15 मिनट बाद अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया, जिससे पांचों लोग नदी में बने टापू पर ही फंस गए। बाद में अन्य लोगों ने पावर हाउस के सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने कंपनी प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया, जिस पर कुछ देर के लिए पानी रोक दिया गया। इसके बाद अलकनंदा का जलस्तर घटने पर नदी में फंसे लोग सकुशल किनारे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed