फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मां चंद्रमति ने भगवान गोपीनाथ से मांगी केदारनाथ यात्रा की अनुमति

मां चंद्रमति ने भगवान गोपीनाथ से मांगी केदारनाथ यात्रा की अनुमति

Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मां चंद्रमति ने भगवान गोपीनाथ से मांगी केदारनाथ यात्रा की अनुमति

विज्ञापन
गोपेश्वर। छिनका क्षेत्र की आराध्य देवी मां चंद्रमति ने गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र में भक्तों को दर्शन दिए। विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद मां चंद्रमति की डोली केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर जाएगी। बृहस्पतिवार को मां चंद्रमति ने गोपीनाथ मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन कर केदारनाथ यात्रा की अनुमति मांगी। मंदिर परिसर में भक्तों ने माता की डोली की पूजा कर फूल-मालाओं से स्वागत किया।

छह सितंबर को छिनका गांव स्थित अपने मंदिर से माता चंद्रमति ने केदारनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया था। चंद्रमति मंदिर समिति के अध्यक्ष जीतपाल सिंह झिक्वांण ने बताया कि गंगोलगांव, बैरागना, अनुसूया गेट, चोपता, तुंगनाथ, ऊखीमठ, कालीमठ, गुप्तकाशी, त्रिजुगीनारायण होते हुए माता की डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 22 सितंबर को माता अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगी। यात्रा में माता की पश्वा भागीरथी देवी, पुजारी दिनेश प्रसाद मैठाणी, अनिल सती, बच्चीराम उनियाल, नंदन सिंह, राजेंद्र झिंक्वाण, बालकृष्ण उनियाल, अयोध्या प्रसाद सती, अशोक गुसाईं, मनवर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed