{"_id":"5b9a9740867a557ec97f19ee","slug":"153685790412-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली जिला पंचायत में अघोषित अविश्वास जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जिला पंचायत में अघोषित अविश्वास जैसे हालात
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य गायब रहे। ऐसे में बैठक ही नहीं हो पाई। अब दोबारा तिथि निर्धारित कर बैठक बुलाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर रार को इसका कारण माना जा रहा है।
जिला पंचायत की दो दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हुई थी। बुधवार को समितियों की बैैठक बुलाई गई थी, लेकिन एक भी सदस्य नहीं आया। कोरम पूरा न होने पर बैठक को स्थगित करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रही। पूर्वाह्न 11 बजे सभी जिलास्तरीय अधिकारी जिला पंचायत सभागार में पहुंचे, लेकिन एक घंटे तक सदन में एक भी जिला पंचायत सदस्य नहीं पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे कार्यालय में पहुंचीं। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, थराली के ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी और पोखरी की प्रमुख विनीता देवी पहुंचीं, जबकि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला सहित 26 जिला पंचायत सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। दोपहर करीब बारह बजे तक सदन में रहने के बाद विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में चले गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने बैठक स्थगित करने और अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा को पुन: बैठक की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जनरल बॉडी की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा होनी थी। जिला पंचायत सदस्यों की गैर मौजूदगी को अध्यक्ष पद पर चल रही रार को माना जा रहा है।
कोट
कई सदस्यों को समय पर बैठक की सूचना नहीं मिल पाई है। जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के सदस्य भी बैठक में प्रतिभाग नहीं कर पाए। सदस्यों में कोई नाराजगी नहीं है। जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। - मुन्नी देवी शाह, अध्यक्ष, जिला पंचायत, चमोली।