{"_id":"5b993b65867a557ec7517bfa","slug":"153676885318-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजम तीन सूत्रीय मांगों के लिए फिर से शुरू करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रजम तीन सूत्रीय मांगों के लिए फिर से शुरू करेगा आंदोलन
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर 10 नवंबर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में प्रजम ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री, पेयजल मंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
बुधवार को प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि को भेजे ज्ञापन में कहा कि आज तक श्रीनगर पौड़ी शुद्ध पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि एनआईटी के स्थाई परिसर का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। प्रजम ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की व्यवस्थाओं में सुधार न किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में तैनात कर्मियों को सात माह व मेडिकल कॉलेज के कर्मियों को पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्याओं का समाधान न होने पर फिर से 10 नवंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।