{"_id":"5b9827c3867a557e86017198","slug":"15366982914-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वांसी में लोगों ने महंगाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वांसी में लोगों ने महंगाई का किया विरोध
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
क्वांसी में बढ़ती महंगाई और राशन के कोटे में की जा रही कटौती के विरोध में मंगलवार को लोगों ने केंद्र और प्रदेश और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जन का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार गरीबों की जेब पर डाका डाल रही है। आम आदमी को मिलने वाले चीनी, मिट्टी के तेल को कोटे को बंद कर दिया गया है। बुजुर्गों की पेंशन में भी कटौती की जा रही है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यदि सरकार महंगाई पर काबू नहीं कर पाती तो आम जनता को सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष सरदार सिंह, सूरत सिंह, सरदार सिंह, केशर सिंह विजयपाल, आनंद सिंह, विरेंद्र सिंह, लाखीराम, मुन्ना सिंह, जीत सिहं, चंदन, गुडडू आदि शामिल रहे।